Saturday, 10 October 2026
Breaking News
पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
हिमाचल Trending

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा राज्य में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 788 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। यह जानकारी राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज दी।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान विभिन्न जिलों में आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करने के 15 मामलों पर कार्रवाई करते हुए 4,53,290 रुपये की 788 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 75 लीटर, मंडी में 6 लीटर, कांगड़ा में 28 लीटर और शिमला में 504 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।
आबकारी टीम द्वारा चार अलग-अलग मामलों में जिला मंडी में 65 लीटर तथा राजस्व जिला नूरपुर में 110 लीटर, अवैध शराब (लाहन) नष्ट की गई है।
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने कहा कि भविष्य में भी अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए इस तरह का अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों को अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कड़ी नज़र रखने तथा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 Comments