Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
राष्ट्रीय Trending

आजादी अमृत महोत्सव और 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संसदीय कार्य मंत्रालय में योग कार्यशाला का आयोजन

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
आजादी के अमृत महोत्सव और 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सिलसिले में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा 15 जून को संसदीय सौध, नई दिल्ली में योग गुरू डॉ. सुरक्षित गोस्वामी के मार्गदर्शन में एक योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव, डॉ. सत्य प्रकाश ने डॉ. सुरक्षित गोस्वामी का परिचय देते हुए कार्यशाला का शुभारंभ किया और दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. सुरक्षित गोस्वामी ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में कार्य के दौरान योग क्रिया के माध्यम से अपने तनाव को कम कर अपनी कार्यक्षमता को वढ़ाने के बारे में जानकारी देकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग कार्यशाला में संसदीय कार्य मंत्रालय से डॉ. सत्य प्रकाश, अपर सचिव, श्रीमती सुमन बारा, निदेशक और मंत्रालय के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।