Thursday, 27 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब Trending

आधार को वोटर कार्ड से लिंक करने का काम शुरू

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
इलेक्शन कमिशन ने आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने का अभियान चला रखा है। इसी के तहत जीरकपुर में कई जगहों पर वर्कशॉप हुई और बीएलओ मंजीत कौर ने घर- घर जाकर भी लोगों को अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी और मैनुअल फॉर्म भरे। यह इसलिए किया जा रहा है कि चुनाव में गड़बड़ी से बचने का यह सटीक उपाय है। बहुत से लोगों ने एक से ज्यादा वोटर आईडी बना रखे हैं और यही फर्जी वोटर कार्ड इलेक्शन में गड़बड़ी का कारण बनते हैं। उदाहरण के तौर पर, कुछ लोगों के वोटर कार्ड उनके मूल निवास के प्रदेशों में बने होते हैं, जबकि नौकरी और कारोबार के लिए वे दूसरे शहरों में रह रहे होते हैं। इन वोटर कार्डों का फायदा नेता उठाते हैं। फर्जी वोटर कार्डों से इलेक्शन में फर्जी वोटों से भी निपटना इलेक्शन कमीशन के लिए मुश्किल होता है। चुनाव आयोग का कहना है कि इस तरह इलेक्शन में डुप्लीकेसी से बचा जा सकेगा। इस अभियान में किसी व्यक्ति का एक से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्रों या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में अनेक वोटर पंजीकरण हुए तो उनका पता चल जाएगा। पिछले साल लोकसभा में केंद्र सरकार चुनाव कानून में संशोधन को लेकर बिल लाई थी जो पास हो चुका है। इसके बाद वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करने का रास्ता साफ हो गया था। अब इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। लोग भी अपनी तरफ से वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर रहे हैं।
ऑनलाइन भी लिंक कर सकते हैं लोग:
इस अभियान के लिए चुनाव आयोग की ओर से कैंप लगाए गए हैं जहां आधार कार्ड को वोटर कार्ड के साथ लिंक करने में लोगों की मदद की जा रही है। ऑनलाइन भी लोग वोटर कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए पूरी जानकारी नेशनल वोटर्स सर्विसेज पोर्टल यानि एनवीएसपी डॉट इन पर उपलब्ध है
एनवीएसपी डॉट इन पर विजिट कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद पोर्टल के होम पेज पर इलेक्ट्रोरल रोल पर क्लिक करें । इसके बाद अपने वोटर आईडी की डिटेल दर्ज करें। दाईं तरफ फीड आधार नंबर लिखा नजर आएगा, उसी पर क्लिक करके डीटेल और ईपीआईसी नंबर डालें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ई- मेल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर आधार और वोटर आईडी के लिंक होने पर नोटिफिकेशन दिखाई देगी। जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने में कठिनाई हो रही है, वे आधार कार्ड और वोटर आईडी को लिंक करने का काम ऑफलाइन तरीके से भी पूरा कर सकते हैं।