Friday, 18 September 2026
Breaking News
नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन
हिमाचल Trending

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों व योगा गाइड के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र होगी शुरू

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न योजनाओं एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत तौर पर समीक्षा की।
आयुष मंत्री ने विभाग में रिक्त पदों को भरने के दृष्टिगत आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 140 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुर्वेदिक संस्थानों, विशेष तौर पर न्यूनतम ओपीडी वाले संस्थानों के युक्तिकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक संस्थानों के निर्माण एवं स्तरोन्नत कार्य भी समयबद्ध पूर्ण किया जाना चाहिए।
यादविंद्र गोमा ने 740 आयुष वैलनेस केंद्रों में योगा गाइड, 22 होम्योपैथिक चिकित्सक और 25 प्रयोगशाला तकनीशियन की शीघ्र तैनाती के भी निर्देश दिए। उन्होंने आयुष विभाग की वेबसाइट और फेसबुक पेज तैयार करने को कहा ताकि विभाग की विभिन्न गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से प्रचारित और प्रसारित किया जा सके।
आयुष मंत्री ने प्रदेश में अश्वगंधा की पैदावार के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे अश्वगंधा अभियान की सराहना की और कहा कि सीमित बजट एवं संसाधनों के बावजूद इस अभियान के सफल संचालन में विभाग के प्रयास सराहनीय हैं।
आयुष विभाग के निदेशक विनय सिंह ने विभिन्न विभागीय गतिविधियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।