Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

इंटरनेशन अस्तपताल में उपचाराधीन विवाहिता की मौत

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित इंडस इंटरनेशन अस्तपताल में एक 36 वर्षीय विवाहिता की उपचाराधीन मौत हो गई। मृतका के परिवारिक सदस्यों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के चोरी छुपे शव को एंबूलेंस में निकालने को लेकर परिवार ने पुलिस के खिलाफ नारेेबाजी शुरु कर दी। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनदीप कौर पति हरजीत सिंह निवासी गांव बदेशा कलां खमानो के रुप में हुई है। मृतका अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गई है।  (SUBHEAD)
मृतका की माता सुरिंद्र कौर पति हरजीत सिंह, ननक जसवंत कौर सहित अन्य ने बताया कि मनदीप कौर के पिते में पथरी थी, जिस कारण उसको काफी दर्द रहती थी। उसका उपचार करवाने के लिए वह मोहाली ‌स्थित 3बी2 इंडस अस्पताल में लेकर आए। जिन्होंने यहां पर ऑपरेशन करने की सलाह दी।  (MOREPIC2)

उनकी ओर से सहमति देने पर डेराबस्सी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने हमें सेहत ठीक होने का हवाला दिया जाता रहा। लेकिन बाद में बताया कि उसकी मौत हो गई है। जब वह वहां गए तो डॉक्टरों ने पुलिस के साथ मिलीभुगत कर शव को वहां से चोरी छुपे एंबूलेंस में निकालने का प्रयास किया। जिसको परिवार ने गेट के पास एंबूलेंस को घेराव कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार का साथ देने की जगह अस्पताल का साथ दे रही थी। मौके पर परिवार के सदस्यों की ओर से शव को चोरी छुपे अस्पताल से ले जा रहीं एंबूलेंस का घेराव कर जमकर हंगामा किया।  (MOREPIC1)
मामले के बारे में संपर्क करने पर अस्पताल की यूनिट हैड डॉक्टर वंदना ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी ओर से इमानदारी से इलाज किया गया। लेकिन यहां पर लाने से पहले ही उसके अंग फेल हो गए थे जिस कारण उसकी मौत हुई है।
इस बारे में संपर्क करने पर डीएसपी हरविंदर सिंह खेहरा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।