Friday, 07 August 2026
Breaking News
*प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
हिमाचल Trending

एचआरटीसी द्वारा अधिसूचित ढाबे उपलब्ध करवाएं गुणवत्तापूर्ण भोजन

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि यात्रियों द्वारा एचआरटीसी अधिसूचित ढाबों व रेस्तरां में खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसे जाने के विषय में प्राप्त हो रही प्रतिक्रियाओं पर संज्ञान लेते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकोें को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रबन्ध निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे कि एचआरटीसी बसों में प्रदेश के भीतर और बाहर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिसूचित ढाबे व रेस्तरां में गुणवत्तापूर्ण व उपयुक्त दरों पर भोजन परोसा जाए।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अम्बाला के समीप मयूर ढाबे के खिलाफ यात्रियों द्वारा खराब व निर्धारित दरों से अधिक दरों पर भोजन परोसे जाने बारे शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा मयूर ढाबे को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ढाबा मालिकों को ढाबों में सफाई व गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा भोजन की निर्धारित दरों की सूची प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
संदीप कुमार ने कहा कि राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को शु़द्ध, स्वच्छ और निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करवाना विभाग की प्राथमिकता है और इस दिशा में विभाग हर संभव प्रयास करेगा।