Saturday, 25 April 2026
Breaking News
डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता
खेल Trending

एच.के. क्रिकेट अकादमी,टी.डी.एल.स्टेडियम जायंट्स, जेपीएसए एकेडमी और एनडब्ल्यूसीए अकादमी ने अपने लीग मैच जीते

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /पंचकूला

एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना, टी.डी.एल,स्टेडियम, जायंट्स, पंचकूला, जे.पी.एस.ए.एकेडमी, डेराबस्सी और
एन.डब्ल्यू.सी.ए अकादमी, पंचकूला ने आज यहां ट्राई सिटी इंदरजीत क्रिकेट ग्राउंड और डी-मार्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 6वें लेट पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने लीग मैच जीते।

(MOREPIC1)  दिन के पहले लीग मैच में जेपीएसए अकादमी, डेराबस्सी ने आईवीसीए अकादमी, डेराबस्सी को 15 रनों से हराया। जेपीएसए अकादमी, डेराबस्सी के गुरनिहाल सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपीएसए अकादमी ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। गुरनिहाल सिंह ने सर्वाधिक 88 रन और मयंक राज ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से आईवीसीए अकादमी के गेंदबाज करणदीप सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि पर्व, प्रत्याश और परमवीर सभी को 1-1 विकेट मिला। जवाब में आईवीसीए अकादमी ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए और आईवीसीए की टीम 15 रन से पिछड़ गई। युवराज, आदित्य पाल, गुरनिहाल सिंह और श्रेष्ठ सभी को 1-1 विकेट मिला।

दूसरे लीग मैच में टी.डी.एल. स्टेडियम जायंट्स, पंचकूला ने चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पीरमुचल्ला को 15 रनों से हराया। चैंप्स क्रिकेट अकादमी के रण मान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीडीएल स्टेडियम, जायंट्स, पंचकूला ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। आकर्ष ने सर्वाधिक 59 रन, अमन डोरा ने 47 रन और विराट ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से चैंप्स क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज विराट सिंह ने 3 विकेट और आदित्य ने 2 विकेट लिए। जवाब में चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए और 15 रन से हार गई।

आव्युक तलवार ने सर्वाधिक 75 रन और रण मान ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से टीडीएल स्टेडियम, जायंट्स के गेंदबाज पार्थ, गर्वित आर्य और विराट सभी ने 2-2 विकेट लिए जबकि माधव ने 1 विकेट लिया।

तीसरे लीग मैच में एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना ने गुड विल क्रिकेट अकादमी, साहनेवाल को 6 विकेट से हराया। एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना के युवराज सिंह चीमा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुडविल क्रिकेट अकादमी, साहनेवाल ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। निहाल गिल ने सर्वाधिक 58 रन और हर्षण ने 31 रन बनाए।