Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

एन. आर. आईज़ को बड़ी राहत, शिकायतों के निपटारे हेतु नोडल अफ़सर नियुक्त

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
प्रवासी भारतीयों (एन. आर. आईज़) को बड़ी राहत देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एन. आर. आईज़ की शिकायतों का तत्काल और समयबद्ध ढंग से निपटारा किये जाने को यकीनी बनाने के लिए ‘ मुख्यमंत्री फील्ड अफसरों’ को नोडल अफ़सर नियुक्त करने का फ़ैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी सरकार के सत्ता में आने के बाद सहायक कमिश्नर (शिकायत) के 23 पदों को ख़त्म करके ‘मुख्यमंत्री फील्ड अफ़सर’ के 23 पदों की सृजना की गई थी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस कदम का मकसद यह यकीनी बनाना है कि राज्य के निवासियों की शिकायतों का निपटारा ज़िला स्तर पर करने के लिए उनको बेहतर प्रभावी और सशक्त शिकायत निवारण प्रणाली मुहैया करवाई जाये। मान ने बताया कि एक अन्य महत्वपूर्ण फ़ैसले लेते हुए राज्य सरकार ने अब एन. आर. आईज़ की शिकायतों के निपटारे को यकीनी बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री फील्ड अफसरों’ को नोडल अफ़सर के तौर पर नियुक्त करने का फ़ैसला किया।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह अधिकारी प्रवासी भारतीयों के लिए आदर्श नोडल अफ़सर साबित होंगे क्योंकि वह मुख्यमंत्री दफ़्तर के साथ सीधा संपर्क करने के साथ-साथ सभी विभागों और जिलों में तालमेल भी कर सकेंगे। उन्होंने आशा अभिव्यक्ति कि राज्य सरकार की यह विलक्षण पहलकदमी विदेशों में बसे पंजाबियों के लिए वरदान साबित होगी। मान ने कहा कि अब एन. आर. आईज़ के लिए अपनी सभी समस्याओं का निर्विघ्न और मुश्किल रहित हल करवाने के लिए एक ही जगह पहुँच करने की व्यवस्था कायम हो गई है।
मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि इस समूची विधि को विकसित करने का एकमात्र मकसद प्रवासी भारतीयों को पेश समस्याएँ जल्द सुलझाने को यकीनी बनाना है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार यह यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है कि विश्व भर में अपनी काबिलीयत का लोहा मनवाने वाले एन. आर. आईज़. भाईयों को घर वापसी के मौके पर किसी किस्म की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने अपनी सख़्त मेहनत और लगन से पहले ही तरक्की का स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह यकीनी बनाने के लिए हर संभव यत्न करेगी कि यदि किसी भी एन. आर. आई. को कोई शिकायत हो तो उसका निपटारा उसी समय पर समयबद्ध ढंग से किया जाये।