Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

एयरपोर्ट रोड पर सोसायटी की 8वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरा युवक, मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, (मेजर अली)
एयरपोर्ट रोड पर मैक-डी से छत लाइटों के बीच मुख्य मार्ग पर बनी शुसमा जोयनेस्ट सोसायटी की 8वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्प्ताल डेराबस्सी की मार्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है लेकिन किसी भी सीसीटीवी फुटेज में उक्त युवक आता-जाता दिखाई नहीं दे रहा है।
जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर युवक के मरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर जाकर जांच की गई। जांच में सामने आया कि युवक के पास से पुलिस को ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के बताने अनुसार युवक की उम्र 22 साल के आसपास है, जोकि देखने में साधारण परिवार का लग रहा है। पुलिस ने मृतक के हुलिए से अंदाजा लगाया है कि युवक उत्तराखंड क्षेत्र का रहने वाला था। हालांकि पुलिस ने सोसायटी में भी शव की शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने कहा कि सोसायटी के मुख्य गेट पर एंट्री रजिस्टर लगा है लेकिन युवक मुख्य गेट से एंटर नहीं हुआ बल्कि सोसायटी की पिछली तरफ बने रास्ते से दाखिल हुआ है। वहीं, पुलिस की ओर से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने लटककर छलांग लगाई है। नीचे गिरने पर हाथ व पांव जमीन से टकराने के कारण उसके दोनों हाथों की कलाईयां और टांग टूट गई। पुलिस का कहना है कि अगर वह सीधे छलांग लगाता तो उसके सिर पर चोट लगती लेकिन उसके सिर पर कोई घाव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह खुदकुशी है या हादसा और युवक सोसायटी में क्या करने आया था यह सब जांच का विषय है जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।