Thursday, 02 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब

कलह के चलते विवाहिता ने निगला जहर, मौत

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
हंडेसरा थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में 32 वर्षीय विवाहिता अमरजीत कौर ने पति से झगड़े के बाद में घर में रखी जहरीली दवा पी ली। गंभीर हालत में उसको अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान अमरजीत कौर पत्नी गुरपाल सिंह निवासी सारंगपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पति गुरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे एएसआई जतिंदरपाल ने बताया कि अमरजीत कौर की शादी 10 साल पहले गांव सांरगपुर के गुरपाल सिंह के साथ हुईं थी। मृतका के पिता लाभ सिंह निवासी गांव भरतपुर, थाना सुहाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी बेटी को कोई संतान न होने के कारण उसका पति उसको अक्सर परेशान करता था। इस कारण घर में क्लेश रहता था। उनकी बेटी और दामाद तीन अक्तूबर को एक शादी में गए थे। वहां उनका झगड़ा हो गया और वे रात में गांव सारंगपुर लौट आए। इसके बाद उनकी बेटी अमरजीत कौर ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे गंभीर हालत में जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को दशहरा के दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाभ सिंह के बयान पर मृतका के पति गुरपाल सिंह के खिलाफ 306 के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।