Monday, 13 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

कविता पाठ उत्सव 2 मार्च को

Read in:Hindi

मोहाली, फेस2न्यूज:
मोहाली के भाषा जिला अधिकारी के दफ्तर, सेक्टर 76 जिला प्रबंधकीय भवन, डीसी कार्यालय की चौथी मंजिल, कमरा नं. 516 में, काव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। साहित्य संगम ट्राइसिटी ढकौली, जीरकपुर के संस्थापक-सरंक्षक प्रो. फूलचंद मानव ने सूचित किया कि बुधवार 2 मार्च को सवेरे 10.30 बजे, इसकी शुरूआत होगी। भाषा विभाग के सह निदेशक अमरिंदर सिंह इस अवसर पर मुख्य मेहमान और डीएलओ देविंदर बोहा, यहां खास मेहमान के तौर पर हाजिर रहेंगे।
भाषा विभाग पंजाब, पटियाला के सहयोग से साहित्य संगम ट्राइसिटी द्वारा आयोजित इस कविता पाठ उत्सव में पंजाबी, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी के कवि कवयित्रियां आमंत्रित हैं। विद्यार्थियों को साहित्य और कविता के प्रति लगाव समझाने के लिए काव्योत्सव परंपरा आरंभ की गई है। कविता, गीत, गजल, दोहे आदि सुनने और सुनाने की कला के प्रति रुझान पैदा हो, यही हमारा उद्देश्य है। चार भाषाओं के लगभग 12 कवियों-कवयित्रियों को इसके लिए बुलाया गया है। टेकचंद्र अत्री, सुधाकर प्रवीन और योगेश्वर कौर, साहित्य संगम की तरफ से इस आयोजन की तैयारी में कई दिनों से सक्रिय रहे हैं।