Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

काम न करने के आरोप लगा लोगों ने जलाया पार्षद का पुतला

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
वार्ड नंबर 17 के निवासियों ने काम न करने पर के आरोप लगाते हुए पार्षद के घर का घेराव किया, पार्षद का पुतला फुका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पार्षद के परिजनों के बीच नोक झोक भी हुई। जिसकी शिकायत दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज करवाई है। प्रदर्शन कर रहे वार्ड निवासी देस राज, सखी राम लालका, बिमला रानी, इंदरो देवी, गुरविंदर कौर, महिंदरो देवी, सुनीता रानी, सतनाम, नछतर कौर, सुमित्रा, गुरप्रीत सिंह, सुरजीत कुमार, हरजिंदर सिंह, रिंकू आदि ने आरोप लगाए कि पिछले छह महीनों से बुनायादी कामों के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि उनके गांव में गंदे पानी कि सप्लाई, मछरों कि समस्या टूटी हुई सड़के, सीवरेज का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर खड़े सीवरेज के पानी के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। खाली पड़े प्लाटों में खड़े बरसाती पानी के कारण बदबू आ रही है। वहीं लोगों ने बताया कि चुनावों के समय पार्षद ने कच्चे मकानों को पक्का करने का वादा किया गया था। जिसकी शिकायत बार बार उनको की जा रही थी लेकिन उनकी सुनवाई नही हो रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह अपनी मांगो को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पार्षद नीलम रानी और उसके परिवारिक मैबरों ने उनके साथ गाली गलोच की और उन्हें धक्के मारे, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना जीरकपुर में दर्ज करवा दी है।  (MOREPIC1)
जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उनके क्षेत्र में सुबह ही मशीन लगाकर सीवरेज की सफाई करवाई गई है। मशीन खराब होने के कारण काम अधर में छोड़ना पड़ा। जिसके लिए वह खुद उनके साथ खड़े हैं भले काऊंसिल अधिकारियों के पास जाना पड़े। हमारी इस में क्या गलती है, हम तो काम करवाने को तैयार हैं। बाकी उनके सभी काम करवाए जा रहे हैं। प्रदर्शन करना सबका अधिकार है, लेकिन परिवारिक मैंबरों के साथ हाथो पाई करना या गाली गलोच करना गलत है। उन्होंने मेरी पत्नी और परिवारिक मेंबरों खिलाफ ऐसी हरकत की है, जिसकी शिकायत उन्होने थाना जीरकपुर में दर्ज करवा दी है।
– जसविंदर सिंह, पार्षद नीलम का पति वार्ड नंबर 17
मुझे दोनों पार्टियों की शिकायत मिली है, वीडिओ रिकार्डिंग के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
– दीपिन्दर सिंह बराड़, एस एच ओ थाना जीरकपुर।

0 Comments