Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, पंजाब खेल मेले का आगाज़

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा पंजाब खेल मेला 2022 “खेडां वतन पंजाब की” का आयोजन किया जा रहा है। डेराबस्सी एसडीएम हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीमों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता में एसडीएम हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन की टीम व हरजीत लकी के नेतृत्व में वालीबाल टीम ने सब डिविजन प्रेस क्लब की टीम खेली।
यह खेल आयोजन डेराबस्सी के सरकारी कॉलेज में किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में नगर काउंसिल, राजस्व विभाग, बीडीपीओ कार्यालय सहित अन्य विभागों की टीमों ने भी भाग लिया। एसडीएम गुप्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पहली बार खेल मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। राज्य के हर जिले में खेल मेले के तहत 28 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के बाद 75 साल में पहली बार पंजाब की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के मकसद से इस तरह का मेला लगने जा रहा है। इससे पंजाब की विभिन्न समस्याओं का भी अंत हो जाएगा।  (MOREPIC1)

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य के लिए युवाओं को स्वास्थ्य देखभाल और खेल से जोड़ना जरूरी है जो सभी पंजाबियों की साझा जिम्मेदारी है। एसडीएम ने कहा कि इस खेल मेले के तहत ब्लॉक , जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। यह खेल मेला एक सितम्बर 2022 से सात सितंबर 2022 तक ब्लॉक स्तर पर, 12 से 22 सितम्बर 2022 तक जिला स्तर पर और 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक राज्य स्तर पर होगा। इस मेले के लिए खिलाड़ी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पंजीकरण करा सकते हैं। जिला खेल कार्यालय ऑफलाइन पंजीकरण एवं ऑनलाइन पंजीकरण www.punjabkhedmela2022.in पर 25 अगस्त तक खुला है। इस मेले के तहत विभिन्न श्रेणियों के तहत खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ओपन ग्रुप के अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21 से 30, 31 से 40 साल, 50 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी शामिल हैं।

0 Comments