Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
हिमाचल Trending

चंबा व कुल्लू की वादियों में गुंजा पंगवाल समुदाय का जुकारू उत्सव

Read in:Hindi

चंबा/कुल्लू, फेस2न्यूज:

जिला चंबा व कुल्लू में पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। चंबा में लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता इंजीनियर जीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके बाद घाटी के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बीते कई दशकों से पांगी घाटी में जुकारू उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में घाटी के लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त कर गले मिलते हैं। उन्होंने सभी युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करने का मूल मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवा वर्ग इसी प्रकार एकजुट होकर अपनी संस्कृति को बढ़ावा दें तथा देश व विदेश में पांगी का नाम रोशन करें। इस दौरान बड़ी संख्या में पांगी घाटी के लोग मौजूद रहे। जिला मुख्यालय चंबा के साथ जिला मुख्यालय कुल्लू में भी जुकारू उत्सव मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला व धर्मशाला में भी जुकारू उत्सव को 21 फरवरी को बडे धूम-धाम से घाटी के युवाओं, व लोगों द्वारा मनाया गया। वहीं उधर जिला कुल्लू में भी जुकारू उत्सव पांगी कल्याण संघ व छात्र संगठन कुल्लू द्वारा मनाया गया। इस दौरान पांगी कल्याण संघ चंबा के अध्यक्ष भगत बढ़ोत्रा ने बताया कि संघ पिछले काफी समय से पंगवाल समुदाय के हित में कार्य कर रहा है। बात चाहे पांगी घाटी की किसी समस्या की हो चाहे क्षेत्र में विकास कार्यों की हर समय एकजुट होकर संघ कार्य कर रहा है। भगत ने बताया कि पांगी घाटी के वालीन वासनी माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कमेटी द्वारा पांगी कल्याण संघ चंबा से धनराशि जमा करवाने का आग्रह किया गया था और कुछ समय में ही संघ द्वारा जीर्णोद्धार कमेटी के खाते में दो लाख से अधिक धनराशि जमा करवाई हुई है।