Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
हिमाचल Trending

जाइका वानिकी परियोजना हुई हाईटैक, ड्रोन से निगरानी

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
जाइका वानिकी परियोजना अब हाईटैक हो चुकी है। परियोजना के तहत होने वाली सभी गतिविधियों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पौधरोपण, जंगलों में आग लगने की घटना समेत प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहे हरेक कार्यों को ड्रोन के माध्यम से कड़ी नजरें रखी जाएंगी। जाइका वानिकी परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर जीआईएस रजनीश कुमार के नेतृत्व में वीरवार को रोहड़ू वन मंडल के सरस्वतीनगर वन परिक्षेत्र में ड्रोन से सर्वे किया गया। रजनीश कुमार ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के तहत किए गए कार्यों को ड्रोन में कैद किया जा रहा है। इसके साथ-साथ जंगलों में आग लगने की घटना का भी पता लगा सकते हैं कि आग लगने से वन संपत्तियों के नुकसान का रियल टाइम और आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचने के लिए क्या कुछ इंतजमाम होने चाहिए। रजनीश कुमार ने कहा कि सभी ग्राम वन विकास सामितियों के दायरे में हुए कार्यों को ड्रोन के माध्यम से कैद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया के दिशा-निर्देशानुसार आने वाले दिनों में राज्य के अन्य ऐसे क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक से प्रोजेक्ट के कार्यों की स्टीक प्लालिंग की जाएगी।