Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

ट्रेन की चपेट में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर शुक्रवार को दो अलग अलग हादसों में दो लोगों की मौत का मामला समाने आया है। मृतक की पहचान गिरीश 38 निवासी मुरादाबाद उतर प्रदेश और दूसरी व्यक्ति की अभी पहचान नही हो पाई है। जिसे डेरा बस्सी सिवल अस्पताल की मोर्चारी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार सुबह करीब 7 बजे गिरीश का शव रेलवे लाइन के गेट नंबर 122 के पास पड़ा था। यह नही पता की कों सी ट्रेन के साथ कब हादसा हुआ है। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले दस्तावेजों से हुई है। इसके इलावा दूसरा शव पंचकुला इंडस्ट्रीयल एरिया के नजदीक से करीब साढ़े आठ बजे मिला है। जिसके पास से कोई दस्तावेज नही मिला है। जिसके शव को डेरा बस्सी सिवल अस्पताल में रखवा दिया है। हादसे का कारण था फिलहाल इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नही मिली है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।