Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

तेज बारिश से गिरा शेड, एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Read in:Hindi

लालडू, कृतिका:
लालडू के नजदीक गांव बसौली में तेज बारिश पडऩे पर एक राइस शैलर का शेड गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर जख्मी हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान ऋिषीपाल (35) निवासी गांव बसौली के रूप में हुई है।  (SUBHEAD)
जानकारी अनुसार रात तेज बरसात के कारण बसौली रानीमाजरा रोड पर एक नए बन रहे स्वास्तिक राइस शैलर में बिजली गिरने के कारण एक बड़ा धमाका हुआ। धमाका इतना जबर्दस्त था कि शेड के परखच्चे उड़ गए और एक मजूदर पर शेड का मलबा गिर। मलबे में दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर जख्मी हो गए। वहां काम करने वाले मजदूर महावीर व बलवंत ने बताया कि शेड के नीचे करीब 30 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज बारिश पडऩे के कारण एक जोरदार धमाका हुआ और सभी मजदूर चिल्लाते हुए अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लग पड़े लेकिन एक मजदूर शेड के नीचे ही फंस गया। उसने भागकर बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन मलबा उसके ऊपर गिर गया। वहां रह रहे मजदूरों ने कहा कि लोगों और क्रेन की मदद के साथ मलबे को हटाया गया, उसके बाद मृतक की लाश निकाली गई। मृतक की लाश पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सरकारी अस्पताल के मार्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक ऋषीपाल अपने पीछे एक विधवा पत्नी सहित तीन बच्चे छोड़ गया है।
शैलर में काम करने वाले कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शैलर में घटिया मैटीरियल का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिस कारण हादसा हुआ था। हादसा इतना जबर्दस्त था कि देखते ही देखते शेड बुरी तरह ढह गया और एक मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, लोगों ने उच्चाधिकारियों से शैड में इस्तेमाल किए जा रहे घटिया मैटीरियल की जांच करने की मांग की है। जिक्रयोग है कि इसी वर्ष रामपुर कलां गांव में भी एक शेड के नीचे गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। यह शेड अवैध तरीके से बनाया जा रहा था।   (MOREPIC1)
वहीं शेड मालिक रवनीत जिंदल ने बताया की उन्हें फोन आया था कि तेज बारिश के कारण शेड गिर गया है और एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई है। हम तुरंत वहां पहुंचे और मलबे के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला। घायल को डेराबस्सी अस्पताल भी ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मालिक ने कहा कि अभी शैलर चला नहीं था लेकिन उन्होंने नई मशीनें लगवाई थी जिस कारण उनका भी करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। पुलिस को सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।