Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
गांव देवी नगर में सडक़ क्रास कर रही एक 72 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को ईलाज के लिए जीएमसीएच -32 चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान रमावती देवी निवासी गांव देवी नगर डेराबस्सी के रूप में हुई है। डेराबस्सी पुलिस ने मृतका की पोती जूही रानी के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ आइपीसी की धारा 304ए, 279 के तहत मामला दर्ज किया है। अज्ञात कार चालक की तलाश जारी है। पुलिस को उसकी गाड़ी का नंबर नोट हो गया है।
जूही रानी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि बीती दिन सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दादी के रमावती देवी के साथ दवाई लेने के लिए पैदल मार्केट गए थे। जब वह वापस घर लौट रही थी तो घर से थोड़ी दूर कच्ची साइड पर जाते समय जब उसकी दादी सडक़ क्रास करने लगी तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल बुजुर्ग को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 रैफर कर दिया जहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।