Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

धागा कंपनी में करंट लगने से 19 वर्षीय नौजवान की मौत

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
लैहली स्थित धागा कंपनी में कार्यरत 19 वर्षीय नौजवान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान रणजीत कुमार पुत्र राम सागर निवासी तोंफा पुर, थाना हंडेसरा के तौर पर बताई है। मामले की जांच कर रहे हवलदार रमनदीप सिंह ने बताया कि मृतक रणजीत कुमार जोकि लैहली स्थित धागा कंपनी में कार्य करता था। जो अचानक बिजली की तारों के संपर्क में आ जाने से उसे जोरदार बिजली का झटका लगा। जिसे तुरंत पास के एक प्राइवेट अस्पताल मे ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।