Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

धोखाधड़ी करने पर मां- बेटे समेत 3 लोगों पर केस दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी में बीस साल पहले किए गए एक पुराने विरासत नामे में हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों में जसविंदर कौर, हरबिक्सन सिंह संघा, गुरदीप सिंह टिवाना शामिल हैं। इनमें 2 आरोपी मां- बेटा हैं, जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला डेराबस्सी तहसील परिसर में फर्जी तरीके से विरासती इंतकाल दर्ज कर लालडू स्थित कृषि योग्य भूमि नाम कराने के संबंध में दर्ज किया गया है। धालीवाल ने बताया कि उनकी पत्नी डॉ. जगपाल कौर संघा का उनके भाई हरतार सिंह संघा के साथ संयुक्त व्यवसाय था। हरतार सिंह संघा की दूसरी पत्नी जसविंदर कौर ने कथित तौर पर गुरदीप सिंह टिवाना के साथ मिलकर 5 मार्च 2003 को फर्जी वसीयत तैयार की थी। फर्जी वसीयत का प्रयोग कर तहसील डेराबस्सी में उन्होंने ग्राम घोलूमाजरा थाना लालडू में कृषि भूमि का उत्तराधिकार पंजीकृत कराया। जिसमें मुख्य सड़क पर संघा फैक्ट्री का भवन बना हुआ है। अपने और अपने बेटे हरबिक्सन सिंह के नाम पर दर्ज करा लिया, जबकि उनकी पत्नी जगपाल कौर भी इस फैक्ट्री की शेयरधारक हैं। गुरदीप सिंह के साथ इन तीनों लोगों ने मिलकर धोखा किया है। जांच अधिकारी एसआई नरिंदर शर्मा ने कहा कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।