Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी
राष्ट्रीय Trending

नई कार आकलन कार्यक्रम शुरू करने हेतु जीएसआर अधिसूचना प्रारूप को मंजूरी

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत- एनसीएपी (नई कार आकलन कार्यक्रम) शुरू करने को लेकर जीएसआर अधिसूचना के प्रारूप को मंजूरी दी है। इसके तहत भारत में ऑटोमोबिल को क्रैश टेस्ट (टक्कर परीक्षण) में उनके प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में सिलसिलेवार ट्वीट करके बताया कि भारत- एनसीएपी सुरक्षित वाहनों के निर्माण के लिए भारत में ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए एक उपभोक्ता- केंद्रित मंच के रूप में काम करेगा, जिससे ग्राहक स्टार- रेटिंग के आधार पर सुरक्षित कारों का चयन कर सकेंगे।
मंत्री ने आगे कहा कि क्रैश टेस्ट के आधार पर भारतीय कारों की स्टार रेटिंग न केवल वाहनों में संरचनात्मक और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बल्कि भारतीय ऑटोमोबिल की निर्यात- पात्रता को बढ़ाने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत- एनसीएपी के परीक्षण प्रोटोकॉल को मौजूदा भारतीय नियमों में फैक्टरिंग ग्लोबल क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल के साथ जोड़ा जाएगा। यह ओईएम को भारत की अपनी घरेलू परीक्षण सुविधाओं में अपने वाहनों का परीक्षण करने की अनुमति देता है।
श्री गडकरी ने कहा कि भारत- एनसीएपी, भारत को विश्व में नंबर 1 ऑटोमोबिल केंद्र बनाने के मिशन के साथ हमारे ऑटोमोबिल उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण साधन साबित होगा।