Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब

नशे के खिलाफ सेमिनार कराया

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
पुलिस कम्युनिटी अफेयर्स अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल पंजाब, एसएसपी मोहाली एवं स्थानीय पुलिस कम जिला सामुदायिक पुलिस कैप्टन अजिंदर सिंह के निर्देशानुसार डेराबस्सी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामाजिक सेवाओं, मादक द्रव्यों के दुष्परिणाम एवं यातायात नियमों के संबंध में थाना सांझ केंद्र डेराबस्सी में सेमिनार का आयोजन किया। स्कूल लेक्चरर रीना चोपड़ा ने बताया कि इसमें 80 से 90 बच्चों ने भाग लिया। स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों की समुचित जानकारी, समाज में फैल रहे नशों के जहर से दूर रहने और समाज के रचनात्मक कार्यों से जुड़ने की अपील की गई। सांझ केंद्र प्रभारी भूपिंदर सिंह, यातायात प्रभारी सुरिंदर सिंह, सांझ केंद्र के कर्मचारी, समिति के सदस्य और सरकारी स्कूल के कर्मचारियों ने संगोष्ठी में भाग लिया।