Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
पंजाब Trending

पंचायत सचिव 6,000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज गाँव हरियाऊ खुर्द जि़ला पटियाला के एपीआई- कम-पंचायत सचिव जरनैल सिंह को 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पंचायत विभाग के कर्मचारी जरनैल सिंह को अजैब सिंह निवासी गाँव हरियाऊ खुर्द, ब्लॉक पातड़ां, पटियाला की शिकायत पर काबू किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया कि उपरोक्त पंचायत सचिव आर.टी.आई. कानून के अंतर्गत उसके गाँव में ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों से सम्बन्धित कुछ रिकॉर्ड देने के बदले उससे 6,000 रुपए की और माँग कर रहा है, जबकि इसी मामले में यह रिकॉर्ड देने के लिए पहले ही 4,000 रुपए उसके पास से ले चुका है।
शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना की पड़ताल करने के उपरांत पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और मुलजिम पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

0 Comments