Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
पंजाब Trending

पंचायती फंडस में गबन: पूर्व सरपंच और पंचायत सचिव के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज, पूर्व सरपंच गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने ग्राम पंचायत सठ्यिली, ज़िला गुरदासपुर के फंडों में गबन करने के दोषों के अंतर्गत पूर्व सरपंच और पंचायत सचिव, ब्लाक काहनूवान के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके सतनाम सिंह पूर्व सरपंच को गिरफ़्तार कर लिया है। इसी दौरान एक अलग केस में विजीलैस की तरफ से बलजिन्दर कुमार कानूनगो तहसील खमानो और उसके मध्यस्थ एक प्रायवेट व्यक्ति सतपाल सिंह सत्ता निवासी भैणीकलां, ज़िला फतेहगढ़ साहिब को रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार कर लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की तरफ से पड़ताल के दौरान जांच में पाया गया कि साल 2013 से साल 2018 तक सरकार की तरफ से ग्राम पंचायत सठ्यिली के विकास कामों के लिए प्राप्त हुई ग्रांट और पंचायत के फंडों की रकम में से 20,08,602 रुपए का गबन किया गया। जिस कारण उक्त मामले में विजीलैंस ब्यूरो ने दोषि सतनाम सिंह पूर्व सरपंच, गाँव सठ्यिली और सुखदेव सिंह पंचायत सचिव, ब्लाक काहनूवान, ज़िला गुरदासपुर के खि़लाफ़ मुकदमा नंबर 18, तारीख़ 21. 09. 2022, जुर्म अधीन धारा 409, 120-बी आई. पी. सी और धारा 13( 1) ( ए) और 13( 2) के अंतर्गत भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर में केस दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। उक्त मुकदमे की और जाँच जारी है।  (SUBHEAD)
प्रवक्ता ने बताया कि एक अलग केस में शिकायतकर्ता जरनैल सिंह ने विजीलैंस के टोल फ्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त बलजिन्दर कुमार कानूनगो की तरफ से अपने साथ रखे गए प्राईवेट व्यक्ति सतपाल सिंह सत्ता के द्वारा गाँव बिलासपुर में खरीदी गई ज़मीन की तक्सीम कराने और माप कराने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है। उसने अपनी शिकायत में यह भी दोष लगाया कि उक्त कानूनगो पहले ही उससे 3000 रुपए बतौर रिश्वत ले चुका है और अब अपने व्यक्ति के द्वारा 10,000 रुपए और रिश्वत की माँग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि विजीलैंस की तरफ से उक्त शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोनों दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7ए के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो पटियाला में में मुकदमा दर्ज करके दोनों दोषियों को गिरफ़्तार कर लिया है और इस सम्बन्धी और जाँच जारी है।

0 Comments