Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल

पंजाब बनाम एचपीसीए- पंजाब 39 रन से आगे (दूसरे दिन के खेल के अंत तक)

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
पंजाब बनाम एचपीसीए मैच के दूसरे दिन हिमाचल ने पारी का अंत किया और पंजाब ने मजबूत स्कोर बना लिया। इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था और हिमाचल को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। हिमाचल ने पहली पारी का अंत 96 ओवरों में 354 रन के स्कोर पर किया। बलतेज सिंह ने 61 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि मयंक मारकंडेय ने 68 रन देकर 2 विकेट लिए। दोनों ही गेंदबाज पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने दिन का खेल खत्म होने तक 82 ओवर में 4 विकेट पर 393 रन बना दिए। टीम ने पहली पारी की लीड भी हासिल कर ली। प्रभसिमरन सिंह ने 138 गेंदों पर 123 रन बनाए और इस पारी में उन्होंने 21 चौके व एक छक्का लगाया। वहीं कप्तान अभिषेक शर्मा ने 101 गेंदों पर 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए। दोनों ने टीम पंजाब को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद मनदीप ने शानदार पारी खेली और वे 123 गेंदों पर 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी पारी में 4 चौके शामिल रहे। अनमोल मल्होत्रा भी नाबाद रहे और उन्होंने 2 चौकों की मदद से 53 गेंदों पर 53 रन बनाए। दोनों दिन का खेल समाप्त होने पर नाबाद लौटे। अर्पित एन गुलेरिया, एमजे डागर और राघव धवन ने 1-1 विकेट लिया।