Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

पराली संरक्षण शिविर का आयोजन

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
ब्लॉक डेराबस्सी के गांव चढ़िआला में पराली की फसल के संरक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि विकास अधिकारी डेराबस्सी डॉ दानिश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब पराली की समस्या का समाधान इसे जलाना नहीं बल्कि पराली की गांठ बनाना है। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी ब्लॉक में बिजली कि मांग को पूरा करने के लिए पराली की गांठ पर चलने वाले दो पावर प्लांट लगाए है जिसमे से नाचिकेता फैक्ट्री को हर महीने लगभग 4500 टन पराली की आवश्यकता होगी। उन्होंने किसानों से कहा कि पूरे डेराबस्सी ब्लॉक की सारी पराली को बचाकर भी इतनी पराली नही हो सकती। डॉ दानिश ने कहा की फैक्ट्री पराली की गांठें बनाकर खेत से एक कीमत पर ली जाती हैं और खेत को समय पर समतल कर अगली फसल के लिए छोड़ दिया जाता है। जिससे अगली फसल ज्यादा फायदेमंद होती है। शिविर के दौरान पुनीत गुप्ता बीटीएम ने आत्म योजना के तहत किसानों महिलाओं को दिए जाने वाले नि:शुल्क विभिन्न प्रशिक्षणों की जानकारी दी।

0 Comments