Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
हिमाचल Trending

पश्चवर्ती देखभाल केन्द्र अधिसूचित

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अन्तर्गत दो पश्चवर्ती देखभाल (आफ्टर केयर) केन्द्र स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत शिमला के टूटीकंडी में महिलाओं के लिए तथा सोलन जिला के अर्की में पुरुषों के लिए यह केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।
अधिसूचना अनुसार मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अन्तर्गत इन देखभाल केन्द्रों में देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास की आवश्यकता वाले 21 से 27 वर्ष तक के अनाथ व्यक्तियों अथवा उनके विवाह तक निःशुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन केन्द्रों में आवासियों को वस्त्र, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

0 Comments