Thursday, 14 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

पार्क की हालत खस्ता, नए आए झूले फांक रहे धूल, जगह जगह फैली गंदगी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
यहां के वार्ड नंबर 18 में स्थित पानी की टैंकी वाले पार्क की हालत खस्ता बनी हुई है। इस पार्क पर डेराबस्सी का काफी रिहायशी क्षेत्र के लोग निर्भर करते है। पार्क में बड़ी गिणती में लोग रोजाना सैर के लिए आते है व बच्चे खेलने के लिए इस पार्क को चुनते है। लेकिन यहां की हालत खस्ता होने के कारण लोगों व खास कर ‌बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
पार्क के साथ रिहायशी क्षेत्र में रह रहे लोगो ने बताया कि यहां पर पहले गंदगी के ढ़ेर हुआ करते थे। लोगों की लंबी मांग के बाद यहां पर गंदगी साफ कर पार्क बनाया गया था। पार्क बनने के बाद कुछ समय तो इसको अच्छे से विकसित रखा गया। लेकिन बाद में इसकी देखरेख में भारी लापरवाही बरती गई। जिस कारण पार्क की हालत बिगड़नी शुरु हो गई। पहले लोगों के बैठने के लिए बैंच, सैर करने के लिए ट्रैक, बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के झूले व सुंदरता के लिए घास का लॉन, फूल व फलों के वृक्ष लगाए गए थे। लेकिन देख-रेख ना होने के कारण घास ने झाड़ियों कक रूप ले लिया है। इस पार्क में बड़ी संख्या में लोग सुबह शाम यहां पर सैर करने के लिए पहुंचते थे। लेकिन समय के साथ पार्क की हालत बिगड़नी शुरु हो गई। पार्क की सफाई ना होने के कारण पार्क में बड़ी बड़ी घास पैदा हो गई है जिससे मच्छर, मक्खी व गंदगी की समस्या बहुत बढ गई है। सैर करने के लिए बनाया ट्रैक पर जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। जिस कारण लोगों को सैर करने में दिक्कत आने लग गई। उन्होंने बताया पार्क मैं बैठने के लिए बैंच और बच्चों के लिए लगाए झूल्ले टूट गए है, जिन्हें यहां से उठा लिया गया था लेकिन उसकी जगह पर आए नए झूले पानी के ट्यूबवेल में पड़े हुए है। जिसे अभी तक पार्क में नही लगाया गया।
स्थानीय निवाासी रजिंद्र सिंह, मनजीत ‌सिंह, गुरविंद्र सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह, बलजीत सिंह सहित अन्य ने बताया कि पार्क की देख-रेख के लिए जो कर्मी रखे हुए है वह ठीक से पार्क की देख रेख नही कर पा रहे, जिस कारण पार्क की सफाई नहीं रहती। उन्होंने बताया कि यहां पर गंदगी के कारण बीमारी फैलने का डर पैदा हो गया है। जिस कारण वह खुद भी यहां आने से डरते है व अपने बच्चों को भी नही भेजते।
पूछे जाने पर लोगो बताया कि इसके बारे में कई बार नगर काउंसिल में शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं की गई। जिस कारण लोगो में नगर काउंसिल के अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है।  (MOREPIC1)
इस बारे में संपर्क करने पर नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रैडी ने कहा कि जल्द ही पार्क की हालत सुधारी जायेगी।ट्यूबवेल में पड़े झूले जल्द ही लगवा दिए जाएंगे। उसके बाद लोगों को कोई समस्या का सामना नही करना पड़ेगा और बच्चे पहले की तरह पार्क में खेल सकेंगे।