Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

पार्षद पर अवैध निर्माण का आरोप, पार्षद ने नकारे आरोप

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
दूसरी लहर क्रांति नामक संस्था के पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 13 की पार्षद उपनेजा पर अपने पद का दुरुप्रयोग करते हुए हाइर्व पर अवैध निर्माण कर शोरुम बनाने का आरोप लगाया है। संस्था के पदाधिकारियों ने स्थानीय निकाय विभाग को शिकायत भेज पर आरोपी पार्षद की मेंबरशिप रद्व करने की मांग की है।
इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए संस्था के प्रधान बलकार सिंह, महासचिव मदन शर्मा व कैशियर सपना गांधी ने बताया कि पिछले दिनों नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद यह पद खाली हो गया है। प्रधानगी पद में वार्ड नंबर 13 की पार्षद आशू उपनेजा का नाम पहली कतार में आ रहा है। जबकि पार्षद व इसके पति व पूर्व पार्षद नरेश उपनेजा की ओर से चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग पर ‌बिना किसी मंजूरी के अवैध निर्माण कर एक कर्मशियल शोरुम का निर्माण किया हुआ है। यह निर्माण उनकी ओर से अपने पद का दुरप्रयोग करते हुए किया गया बताया जा रहा है। आरोप लगाया कि न तो इस शोरुम का नक्शा पास करवाया गया व न ही इसकी बनती फीस नगर काउंसिल में जमा करवाई गई है। जिस कारण सरकारी खजाने को लाखों रुपए का चूना लगाया गया है। उस समय तत्काल कार्यकारी अधिकारी की ओर से उनको नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया था जिसके बावजूद उनकी ओर से शोरुम बना लिया गया। जिसको अब एक नामी कार कंपनी को किराए पर दिया हुआ है।
इस बारे में संपर्क करने पर पार्षद के पति नरेश उपनेजा ने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहें है। जबकि उनकी ओर से उक्त इमारत का नक्शा पास करवाया हुआ है। बल्कि किराए पर देने के लिए उसकी कुछ मुरमम्त की गई थी। जिस दौरान नगर काउंसिल की ओर से भी नक्शे से छेड़छाड़ न करने का नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब दे दिया था व उनके जवाब से अधिकारी संतुष्ट थे। लेकिन जानबुझ कर उनका व उनकी पत्नी का अक्स खराब करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहें है।
17 को है नगर काउंसिल के प्रधानगी का चुनाव:
प्रधानगी को लेकर डेराबस्सी में राजनीति पूरी तरह से गर्मा गई है। प्रधान को लेकर पार्षदों की ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। सोशल मीडिया व व्हाटसएप ग्रुपों में प्रधानगी को लेकर चर्चा चल रही है।