Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
पंजाब Trending

पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, 2 जख्मी

Read in:Hindi

लालडू, कृतिका:
अंबाला- चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दप्पर टोल प्लाजा के पास महिंद्रा पिकअप की टक्कर से 19 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि 2 नाबालिग गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान 19 वर्षीय आरिस के रूप में की है, जबकि घायल लड़कों की पहचान 11 वर्षीय साहिल और 8 वर्षीय मेखर के रूप में हुई है। लेहली पुलिस के टोल प्लाजा दप्पर के पास स्थित एक कंपनी में रहने वाले यूपी के जीशान अली पुत्र सुलेमान अली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ से अपनी मोटरसाइकिल पर दप्पर आया था। रास्ते में उसकी मुलाकात अपनी भाभी शहनाज के बेटे अरिश, साले इंतजार अली के बेटे साहिल और दूसरे साले इंसार अली के बेटे मेखर अली से हुई। उसने अपनी मोटरसाइकिल दप्पर टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी कर दी और निकल गए। वहां तीन लोग दुकान पर सामान लेने गए थे। इसी दौरान चंडीगढ़ से आ रही महिंद्रा पिकअप ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी।
लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल:
हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच सेक्टर 32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने अरिश को मृत घोषित कर दिया जबकि साहिल और मेखर की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के दौरान महेंद्र पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

0 Comments