Wednesday, 21 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हरियाणा Trending

पुलिस का बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस का बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन किया गया है जिसके तहत प्रदेश में 6582 पुलिसकर्मियों की 1355 टीमों ने रेड की। उन्होंने बताया कि रेड के दौरान पुलिस ने आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 490 मुकदमें दर्ज करके 683 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।   (SUBHEAD)
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि रेड दौरान पुलिस टीमों द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत 22 एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में 9 पिस्टल, 2 रिवाल्वर , 9 देसी कट्टा, 5 कंट्री मेड पिस्टल और 31 कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी प्रकार, 03 किलो 504 ग्राम गांजा, 18.75 ग्राम हेरोइन, 20 ग्राम स्मैक, 705 ग्राम चरस बरामद किए गए। इसके साथ ही 600 प्रतिबंधित नशीली गोलियां/कैप्सूल/इंजेक्शन, भी बरामद किए गए। इस मामले में प्रदेश भर में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान टीमों ने कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 10 इनामी बदमाश, 1 अति वांछित बदमाश को काबू किया। साथ ही, पुलिस द्वारा 1 साईबर अपराधी, 53 उद्घोषित अपराधियों और 66 बेल जंपर्स को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की। पकडे़ गए ये बदमाश कई मामलों में वांछित थे और गिरफतारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। इसके अतिरिक्त, विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में शामिल 118 अन्य आरोपियों को भी काबू कर उनके कब्जे से 1 मोबाइल फोन, 18 वाहन आदि बरामद किए गए।
श्री विज ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस 155 बोतल अंग्रेजी शराब, 3780 बोतल देसी शराब, 126 बोतल बीयर, 298 लीटर अवैध शराब, 970 वैध शराब और 1282 लीटर लाहन जब्त कर शराब तस्करों पर नकेल कसने में कामयाब रही। जबकि जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 280254 रुपये की नकदी भी बरामद की। इस अभियान के दौरान लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करने वाले 242 वाहनों के चालान भी किए गए।

0 Comments