Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

पुलिस ने खरड़ के विद्यार्थी अपहरण कांड की गुत्थी सुलझायी

Read in:Hindi

एस.ए.एस. नगर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को तीन दोषियों को गिरफ्तार करके खरड़ के एक नौजवान, जिसको हनीट्रैप करके अपहरण कर लिया गया था, के मामले को सुलझा लिया है।
डी.आई.जी. ए.जी.टी.एफ.-कम-रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस टीमों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूंआ में बी. ई. के विद्यार्थी, जिसकी पहचान हितेश भूमला के तौर पर हुई है, को सुरक्षित बचा लिया है। उक्त विद्यार्थी को खरड़ के रणजीत नगर में किराये के मकान में बेहोशी की हालत में रखा गया था। अपहरणकर्ताओं की तरफ से लड़के के माता-पिता से 50 लाख रुपए फिरौती की माँग की जा रही थी।
गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान अजय कादियान (25) निवासी गाँव जट्टल, पानीपत, हरियाणा, अजय( 22) निवासी गाँव आबूद, सिरसा हरियाणा और राखी निवासी गाँव बरोली, सोनीपत, हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन दोषियों के पास से एक हौंडा सिटी कार, पाँच मोबाइल फ़ोन और एक .32 बोर का पिस्तौल समेत 9 कारतूस भी बरामद किये हैं।
डी. आई. जी. ने प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये कहा कि पुलिस को हितेश के माता-पिता से शिकायत मिली थी कि उनका पुत्र लापता हो गया है और अपहरणकर्ता उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती की माँग कर रहे हैं। पुलिस टीमों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सदर खरड़ में आई. पी. सी. की धारा 364-ए और 365 के अंतर्गत एफ. आई. आर. दर्ज करके तुरंत पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया और ख़ुफ़िया एजेंसी की मदद से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि डीएसपी गुरशेर सिंह, इंचार्ज सी. आई. ए. इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में सी. आई. ए. कुरुक्षेत्र की टीमों से तरफ से शुक्रवार सुबह मुलजिमों को गिरफ्तार करके पीड़ित को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि ज़िला पुलिस अम्बाला, हरिद्वार और गाजियाबाद दोषियों की पहचान करने और उनको पकड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्यशील थी।
मोहाली के एस. एस. पी. विवेक शील सोनी ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा है कि लड़की राखी ने सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी प्रोफाइल बना कर उसके साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उसे मिलने का लालच दिया।’’ मिलने के बाद, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित का अपहरण कर लिया और उसे छोड़ने के लिए उसके माता-पिता से फिरौती की माँग की।’’ उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है।