Sunday, 26 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

पुलिस में एसआई की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े 8 लाख

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
24 घंटे में शहर में धोखाधड़ी के 5 मामले दर्ज हुए है । इनमें नौकरी के नाम पर ठग, जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ , एटीएम बदलकर हजारों की ठगी और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले शामिल हैं। पहले मामले में पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर 8.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर 19 के रूपिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि जीरकपुर वीआईपी रोड निवासी नरेश कुमार से उसकी जान पहचान थी। खुद को बिल्डर बताते हुए उसने कहा कि उसने पंजाब के बड़े- बड़े पुलिस अधिकारियों के मकान बनाए हैं और उनके साथ उसके अच्छे लिंक हैं। कुछ दिन बाद नरेश ने पीड़ित को फोन कर पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए भर्तियां निकलने की बात कही और कहा कि वह फॉर्म भर दें। अधिकारियों से बात करके वह नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने पीड़ित से नौकरी लगवाने के बहाने 8.50 लाख ऐंठ लिए। न ही नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए।