Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

प्रिंसिपल की बर्ख़ास्तगी को मंजूरी

Read in:Hindi

जींद, फेस2न्यूज:
जींद जिला के उचाना मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटना के मामले में हरियाणा सरकार ने निलंबित चल रहे आरोपी प्रिंसिपल करतार सिंह को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज प्रिंसिपल के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई को मंजूरी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 311 (बी) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की है।
प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ (सी) उचाना द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि कई छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ दुर्व्यवहार के बयान दिए हैं, जिसके बाद मामले की गंभीरता और प्रिंसिपल के खिलाफ आरोपों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और संबंधित स्कूल में महिला प्रिंसिपल को नियुक्त कर दिया गया है तथा 16 नये स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है।