Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

फूड डिलीवरी देने गए जमेटो बॉय की मोटरसाइकल चोरी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने जमेटो फूड डलीवरी देने गए मोटरसाइकल चालक की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मोटरसाइकल चोरी करने के आरोप केस दर्ज किया है। पुलिस ने चोर के खिलाफ 379 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हैरानी की बात तो यह है कि डिलीवरी बॉय ने डलीवरी देने में केवल पांच मिनट लगाए और पीछे से मोटरसाइकल चोरी हो गया।
पुलिस को दी गई शिकायत में सूरज भारद्ववाज निवासी पीरमुछल्ला ने बताया कि वह जमेटो कंपनी में अपने मोटरसाइकल से फूड डलीवरी देने का काम करता था। वह जब रात ढाई बजे पभात क्षेत्र के मन्नत इंकलेव में फूड डलीवरी देने गया था, जैसे ही पांच मिनट में वह डलीवरी देकर वापिस आया तो मोटरसाइकल अपनी जगह पर मौजूद नही था। जिसकी उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन मोटरसाइकल कहीं नही मिला। जिसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवाई गई। मामले के सबंध जांच अधिकारी ने बताया की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।