Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
पंजाब

बरवाला मार्ग पर गड्ढे भरने के लिए एनजीओ सामने आई

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी: डेराबस्सी-बरवाला रोड की बदहाली देखकर एक एनजीओ संस्था के सदस्यों ने बरवाला रोड के बड़े-बड़े गड्ढों में पत्थरों का मलबा डालकर भर दिए। इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन करने के बावजूद इस रोड को अभी तक ठीक नहीं किया गया। अंत में चंडीगढ़ की एक संस्था ने लोगों की तकलीफ को देखते हुए इन गड्ढों को भरने का काम किया है। एनजीओ आईएम जोडियन के नाम वाले संगठन में करीब 100 सदस्य हैं जो हमेशा लोगों की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब हमें पता चला कि डेराबस्सी बरवाला रोड की हालत बहुत खराब है और लोग इतने बड़े गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं तो हमारे संगठन के सदस्यों ने अपने वाहनों और मलबे की ट्रॉलियों को भरकर ये गड्ढे को भर दिए। अध्यक्ष लव तनेजा ने कहा कि यह देश हमारा देश है और लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। तनेजा ने कहा कि हमारे कई सदस्य कैब चलाते हैं और कई कैटरिंग का काम भी करते हैं1

0 Comments