Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

बरवाला रोड पर ओवरलोड तूड़ी से भरी ट्राली पलटी, बड़ा हादसा होने से टला

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
यहां बरवाला रोड पर सैदपुरा के पास एक ओवरलोड तूड़ी की ट्रॉली पलट गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरवाला रोड की हालत इतनी खराब है कि कुडवाला के पास बड़े गड्डों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और लंबा जाम लग जाता है। जिस कारण मिनीबस मालिक सैदपुरा से गुलाबगढ़ रोड तक अपनी बसें लेकर बरवाला पहुंच जाते हैं। लोगों ने कहा कि जब तक स्थानीय प्रशासन बरवाला मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों और ओवरलोड तूड़ी की ट्रॉलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता, तब तक इस सड़क पर ऐसे हादसे होते रहेंगे। लोगों का कहना था कि इस सड़क पर जितनी भी ट्रालियां गिरी हैं, उस ओर प्रशासन ने आँखे बंद कर रखी है। इससे लगता है प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। अगर यह दोपहिया वाहन चालक पर गिर जाए तो कितना बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस आंखें बंद किए बैठे हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बड़ा हादसा होने से बचा जा सके।

0 Comments