Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

बलटाना हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
संदीप गर्ग आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला एसएएस नगर ने मीडिया को जानकारी दी कि जिला पुलिस, एसएएस नगर 25 नवम्बर को एकता विहार, बलटाना में एक महिला की हत्या के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दीपिंदर सिंह, एसएचओ, थाना जीरकपुर, एसआई मनदीप सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी बलटाना के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों पवन सिंह राणा और उनके भाई झुनू कुमार पुत्र अमीर सिंह, गांव निवासी डुमरी, जिला मोतिहारी, बिहार को गिरफ्तार किया है।  (MOREPIC1)
एसएसपी ने आगे जानकारी दी कि मानव/तकनीकी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, इस हत्या के मामले को सुलझा लिया गया और दोनों गायत्री देवी निवासी मकान नंबर 1, एकता विहार, बलटाना की नृशंस हत्या में शामिल पाए गए।
एसएसपी, एसएएस नगर ने यह भी कहा कि 10 दिनों के लगातार प्रयासों के बाद, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और यूपी व अन्य राज्य पुलिस के समन्वय में जिला एस.ए.एस नगर की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की और उन्हें पकड़ने में सफलता मिली मोतिहारा बिहार से। आगे की जांच प्रक्रियाधीन है।