Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
पंजाब

बारिश के चलते डेराबस्सी-बरवाला रोड की हालत खस्ता

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाले डेराबस्सी बरवाला रोड की हालत काफी दिनों से जर्जर हो चुकी है। पंजाब सरकार के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इसे सुधारने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। डेराबस्सी-बरवाला रोड की इस जर्जर हालत के कारण आए दिन इस सड़क पर कोई न कोई हादसा होता रहता है। इस सड़क पर दर्जनों फैक्ट्रियां हैं। सड़क की बदहाली के कारण उनके बड़े वाहनों को भी नुकसान का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना था कि इस सड़क की बदहाली के कारण कोई न कोई तूड़ी से भरी ट्राली अक्सर पलट जाती है। जिससे इस सड़क पर कई किलोमीटर तक जाम लगा रहता है। जिससे वाहन चालकों को जाम हटने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी नींद से नहीं उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा के सबसे महत्वपूर्ण डेराबस्सी बरवाला मार्ग के बीच गहरे गड्ढे होने से सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। इस सड़क पर इतने बड़े गड्ढे की मरम्मत नहीं होने से आए दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना होती रहती है और कई वाहन चालकों के वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। बरसात के दिनों में इस सड़क पर बने गड्ढे और भी खतरनाक रूप धारण कर लेते हैं। जहां मोटर चालकों के लिए यात्रा करना दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। उक्त सड़क की जर्जर हालत को सुधारने के लिए उद्योग संघ और कई गांवों के निवासियों ने पंजाब सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ विरोध भी किया है, लेकिन इसके बावजूद हालत जस की तस बनी हुई है।  (MOREPIC1)

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा समेत अन्य नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र में टूटी सड़कों का मुद्दा पूरी ताकत से उठाया था। उस समय नेताओं ने विरोधियों पर निशाना साधा और उन पर सड़कों पर पैचवर्क भी नहीं करने का आरोप लगाया। लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सड़कों की बदहाली पर आम आदमी पार्टी के नेता खामोश हैं।  (MOREPIC2)
इस बारे में जब विधानसभा क्षेत्र के विधायक रंधावा से बात की तो उन्होंने कहा कि उक्त सड़क की हालत सुधारने के लिए करीब अस्सी करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद उक्त सड़क की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिकारियों को सड़क के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं।

0 Comments