Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

बिल्डर से परेशान सोसाइटी निवासियों ने सोसाइटी के गेट पर किया हंगामा

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
नाभा गांव से पभात जाने वाले रोड पर स्थित लीफ स्टोन सोसाइटी के लोगों ने सोसाइटी के काम ना होने पर बिल्डर खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। सोसाइटी निवासियों ने बिल्डर खिलाफ नारेबाजी की और बिल्डर खिलाफ एसडीएम डेराबस्सी और एडीसी मोहाली को शिकायत दी। सोसाइटी निवासी लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने उनसे मेंटेनस के नाम पर लाखों रूपये ले लिए हैं और अब सोसाइटी के कामों के किए आनाकानी की जा रही है। सोसाइटी निवासी जतिंदर शर्मा, नमित कुमार, रजीव बैदवान, जगदीश प्रशाद, अमित बंसल, वी के बेहल, शेंकी, राकेश बत्रा, राजी प्रतिभा आर्य, रजिंदर कौर, पूनम, सिमी, सरोज, मोहिता, मितुल झा, आरती और नीरू जसमीत जुनेजा ने बताया कि बिल्डर द्वारा मन मर्जी के पैसे लेने के बावजूद हमारे साथ धक्केशाही की जा रही है। बिल्डर द्वारा गार्डन की सफाई, टावरों की सफाई नहीं कर्रवाई जा रही, किचन की मेंटेनस नहीं करवाई जा रही। स्विमिंग पूल मे बहुत ज्यादा गंदगी हो गई है उसकी भी सफाई नहीं करवाई जा रही है। लोगों ने बताया की बिल्डर द्वारा पहले 1.50 पैसे के हिसाब से पैसे लिए जाते थे, लेकिन एक महीने पहले हमारी सहमति के बिना रेट बढ़ाकर 1रूपये 65 पैसे पर स्केयर के हिसाब से बढ़ा दिए। जिस के बाद उन्होंने पैसे देने बंद कर दिए। लोगों ने बताया कि सोमवार को बिल्डर ने उनकी बिजली काट दी थी और सोसाइटी का जेन सेट बंद कर चाबी अपने साथ ले गए। बिजली काटने के दौरान हमारी सोसाइटी के दो तीन बजुर्ग लिफ्ट मे फस गए थे, जिन्हें बाहर से जनरेटर मंगवाकर करीब 20 मिंट बाद बाहर निकाला गया और अगले दिन सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स की भी छुटी कर दी। जिसके बाद से हम खुद ही अपनी सोसाइटी संभाल रहे हैं। जिसकी शिकायत हमने बिल्डर को ई मेल के जरिए कर दी है और प्रसाशन को भी इसकी शिकायत दे दी है। लोगों ने बताया कि उनकी सोसाइटी का मेंटेनस करीब पांच लाख रूपये हर महीने इकठा किया जाता है, जबकि सोसाइटी के मेंटेनस पर ढाई लाख रूपये ही खर्च किए जाते हैं। हमें कुछ नहीं बताया जाता और न ही कोई हिसाब दिया जा रहा है। लोगों ने कहा कि हमने सोसाइटी की आरडब्लूए बनाने के लिए एसडीएम डेरा बस्सी के पास लिखत आग्रह किया तो उन्होंने कंपलिशन सर्टिफिकेट मांगा और बाकी एन ओ सी व फॉर्मेल्टी पूरी करने के लिए कहा। जिसके बाद वह बिल्डर से सारे कागजात मांगे तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मंगलवार को बिल्डर के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यदि हमारी समस्या का हल जल्द न किया गया तो वह बिल्डर के खिलाफ अदालत में जाएंगे।
मेरी डियूटी मैच में लगी हुईं है, यदि लोगों ने प्रदर्शन किया है, या शिकायत दफ्तर में दी है तो में चैक कर लूंगा और लोगों की समस्या का हल जल्द किया जाएगा। लोगों को किसी भी कीमत पर परेशान नही होने दिया जाएगा।
– रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर काऊंसिल जीरकपुर

0 Comments