Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

भारोत्तोलन में अचिंत शिउली ने भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
भारत का नाम रौशन करने और पदक जीतने के साथ खेल में कीर्तिमान बनाने के लिए अचिंत को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अचिंत शिउली को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दीा
भारोत्तोलक अचिंत शिउली ने रविवार रात्रि को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 73 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। अचिंत ने खेलों में कुल 313 किलोग्राम (स्नैच 143 किग्रा+ क्लीन एंड जर्क 170 किग्रा) उठाया। यह प्रतियोगिता में भारत का छठा पदक और तीसरा स्वर्ण है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश भर के लोगों ने अचिंत को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शिउली को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “अचिंत शिउली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतकर और तिरंगा फहराकर भारत को गौरवान्वित किया है। आपने तुरंत एक प्रयास में विफलता पर काबू पा लिया और लाइनअप में शीर्ष पर पहुंच गए। आप ऐसे चैंपियन हैं, जिसने इतिहास रचा है। हार्दिक बधाई!”
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शिउली को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट किया, “खुशी है कि प्रतिभाशाली अचिंत शिउली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वे अपने शांत स्वभाव और लगन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए बहुत कठिन मेहनत की है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री ने एक वीडियो क्लिप भी साझा की है। पीएम ने ट्वीट किया, “राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हमारे दल के रवाना होने से पहले, मैंने अचिंत शिउली के साथ बातचीत की थी। हमने उनकी मां और भाई से मिले समर्थन पर चर्चा की थी। उम्मीद है कि उन्हें अब फिल्म देखने का समय मिलेगा, क्योंकि उन्होंने एक पदक जीता है।”
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शिउली को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने ट्वीट किया, “अचिंत शिउली, जिन्हें उनके प्रशिक्षण केंद्र एनएसएनआईएस पटियाला में मिस्टर काम (शांत) के नाम से जाना जाता है, ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। भारत का नाम रौशन करने और पदक जीतने के साथ खेल का रिकॉर्ड बनाने के लिए अचिंत को बधाई। 313 किलो का कुल भारोत्तोलन सराहनीय है।