Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

भ्रष्टाचार के मुकदमे में भगौड़े पंजाब रोडवेज़ के दो इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंजाब रोडवेज़ के दो सेवामुक्त इंस्पेक्टरों को गिरफ़्तार किया गया है, जो रोडवेज़ की सरकारी बसों के रवाना होने का समय प्राईवेट बसों को बेचकर रिश्वत एकत्रित करने के दोषों के अंतर्गत दर्ज एक मुकदमे में भगौड़े चले आ रहे थे।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब रोडवेज़ के कुछ कर्मचारियों द्वारा सरकारी बसों के बस अड्डे से चलने का टाइम प्राईवेट बसों को बेचकर रोजाना/महीनावार रिश्वत एकत्रित करने के दोष लगे थे और इस सम्बन्धी ब्यूरो द्वारा मुकदमा नंबर 5 तारीख़ 30-04-2021 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए और आइपीसी की धारा 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में शामिल दोषियों में भगौड़े चले आ रहे पंजाब रोडवेज़ डीपू अमृतसर-2 के सेवामुक्त इंस्पेक्टर राज कुमार राजू निवासी गाँव फुल्लड़ा तहसील और जि़ला पठानकोट और तरसेम सिंह सेवामुक्त इंस्पेक्टर पंजाब रोडवेज़ डीपू जालंधर-1 निवासी गाँव चक्कखेलां, जि़ला होशियारपुर को आज विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस सम्बन्धी उक्त कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।