Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

महिंद्रा पिकअप और सडक पर खडी कार की टक्कर में स्वीफ्ट हुई चकनाचूर

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर-शिमला हाईवे पर पंचकुला बैरियर के नजदीक शेखों पैलिस के सामने सड़क पर मरी पड़ी एक गाय को साइड करने के लिए खड़े व्यक्ति की कार को एक महिंद्रा पिकअप ने सड़क पर ख़डी स्वीफ्ट कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के दौरान मुर्गीयों से भरी महिंद्रा पिकअप करीब 50 मीटर घूमती हुई तीन पलटीयां खा गई। इसी दौरान एक मोटर साइकल सवार भी उनकी चपेट में आ गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे चंडीगढ़ के सैक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में भरती करवाया गया हाई जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के सबंध में जानकारी देते हुए महिंद्रा पिकअप के ड्राइवर मुनीश कुमार ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र से हिमाचल में मुर्गीयों कि सप्लाई देने जा रहा था तो रात करीब डेढ़ बजे जब वह पंचकुला बैरियर के नजदीक पहुंचा तो दो गाड़ियां सड़क के बीच ख़डी थी जिन्होंने कोई लाइट या सिग्नल नही दिया था तो हमारी गाड़ी सड़क के बीच खड़ी सफिट से टकरा गई और तीन पलटीयां खा गई। हालांकि मुझे और साथ बैठे साथी को मामूली चोटें आई हैं। जब हमने गाड़ी से बाहर निकल कर देखा तो सफिट कार में कोई नही था कुछ लोग सड़क के बीच मरी पड़ी गाय को साइड करने के लिए खड़े थे। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि स्वीफ्ट कार में कोई नही था नही तो जिस तरह कार की हालात दिखाई देती है, किसी को भी जानी नुकसान हो सकता था। (SUBHEAD)

मौके से मिली जानकरी अनुसार वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यदि नगर काऊंसिल द्वारा सड़कों पर घूम रहे लावारिश गाय को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम किया होता तो यह हादसा नही होता। वहीं यदि बात की जाए तो नगर काऊंसिल जीरकपुर के पास लावारिश जानवरों को पकड़ने के लिए ठोस प्रबंध नही हैं। (MOREPIC1)

स्वीफ्ट कार टोटल लॉस हो चुकी है, उस कार में एक लड़का और लड़की थे जो बाहर खड़े थे। हादसे के कारण अभी सहमे हुए हैं और मोटर साइकल चालक का अभी इलाज चल रहा है। महिंद्रा पिकअप के ड्राइवर और स्वीफ्ट कार मालिक दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया गया है। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
– जसबीर सिंह, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर