Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल Trending

महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को महिला और पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए फाइनल में स्थान बनाया जबकि महिला कबड्डी टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मैच में हरियाणा की पुरुष टीम ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया वहीं महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले, साल 2015 में दोनों टीमों ने एक साथ फाइनल और सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए पदक जीते थे। पुरुषों की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल और महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। अब दोनों टीमों से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। वहीं, हरियाणा महिला कबड्डी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मैच में राजस्थान को 32-17 के बड़े अंतर से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। हरियाणा वूमेन बीच हैंडबॉल टीम ने दिल्ली को हराते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया। वही बॉक्सिंग के मुकाबले में स्वीटी बूरा और रिंकू ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। शूटिंग के मुकाबले में खिलाड़ी नैंसी ने प्रदेश की झोली में सिल्वर मेडल डाला। उधर, तीरंदाजी के मुकाबले में महिला टीम ने गोल्ड मेडल, लड़कों की टीम ने सिल्वर मेडल और तीरंदाजी मिक्स टीम मुकाबले में प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाया। राज्यसभा सांसद व कबड्डी फेडरेशन के प्रधान श्री कृष्ण पवार और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री मनीष कुमार ग्रोवर सहित तमाम पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया। कोच व फेडरेशन के तमाम पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके फीडबैक लिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश की झोली में मेडल दिलाने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।