Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

महिलाओं ने घेरा नगर काऊंसिल दफतर, काऊंसिल अधिकारियों व प्रधान के खिलाफ की नारेबाजी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बलटाना क्षेत्र के रविंद्रा एंकलेव में पिछले 15 दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या चल रही है। जिसको लेकर स्थानीय लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि सोसाइटी की महिलाओं ने नगर काऊंसिल का दफ्तर घेर लिया। पूरे शहर में सीवरेज ओवरफ्लो और सीवरेज ब्लॉक की समस्या से लोग परेशान हैं, लेकिन अधिकारी कुंभकरणी नींद सोये हुए हैं। आए दिन किसी न किसी सोसाइटी में सीवरेज ओवरफ्लो होने की शिकायत आ रही है। पिछले कई दिनों से बलटाना के रविंद्रा एन्क्लेव में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण लोग बेहद परेशान हैं। सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर लोगों ने उनके वार्ड के पार्षद और काऊंसिल अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को रविंद्रा एंकलेव की महिलाओं ने काऊंसिल दफ्तर में नारेबाजी की, हलांकि उस समय कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। महिलाओं द्वारा अधिकारियों पर लगाया आरोप के वह दफ्तर में नहीं मिलते वह भी सिद्ध हो गया। लोगों ने कहा कि उनको पिछले दो हफ्तों से गंदगी और बदबू में समय बतीत करना पड़ रहा है। लेकिन काऊंसिल के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। अधिकारियों को लोगों की परेशानी से कोई फर्क नही पड़ता। लोगों ने कहा कि काऊंसिल हर तरह के भारी भरकम टैक्स तो उनसे वसूल रही है लेकिन लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में विफल साबित हो रही है। घरों के सामने ओवरफ्लो सीवर से इतनी बदबू आप रही है कि भोजन खाना भी हराम हो गया है। घर से नहा धोकर निकलो तो कोई गाड़ी तेजी से निकल जाए तो कपड़े खराब हो जाते हैं। हमे तो ऐसा प्रतीत होता है कि किसी पिछड़े हुए गांव में रह रहे हैं। जहां बुनियादी सहूलतों के लिए अक्सर तरसना पड़ता है।
ना पार्षद, न ही काऊंसिल अधिकारी दे रहे हैं ध्यान:
शहर में जगह जगह सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या आ रही है, लोग परेशान हैं और बार-बार शिकायत भी कर रहे हैं। लेकिन लोगों की शिकायत न तो उनके पार्षद सुन रहे हैं और न ही काऊंसिल अधिकारी उनकी सुनवाई कर रहे हैं। इसके इलावा अगर नगर काऊंसिल के संसाधनों की बात करें तो सीवरेज साफ करने के लिए साधन भी कम हैं। शहर के सीवरेज सफाई का काम करीब 10 साल पहले सीवरेज एंड वाटर सप्लाई के पास था लेकिन जब से नगर काऊंसिल के हाथ में इसकी साफ सफाई का काम आया है तब से सीवर सिस्टम का बुरा हाल है। बहुत सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि 2001 जब से नगर काऊंसिल बनी है तब से लेकर एक बार भी पूरे शहर के सीवर लाइन की सफाई नही की गई, जहां समस्या आती है वहां ही साफ कर काम चला दिया जाता है। शहर में बहुत सारे ऐसे प्वाइंट हैं जहां अक्सर यह समस्या रहती है, काऊंसिल उन्हें भी ठीक करने में नाकामयाब रही है।
मुझे आये अभी दो चार दिन ही हुए हैं और मामला मेरे ध्यान में नही था, मैं अभी चैक करवा लेता हूं, मेरे पास पूरे जिले का का चार्ज हैा मैं अभी जीरकपुर कम ही रहा हूं। लेकिन अभी ध्यान में आ गया है तो अभी बंदे काम पर लगा देता हूं।
– विनय महाजन, एम ई नगर काऊंसिल जीरकपुर