Sunday, 11 October 2026
Breaking News
समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन
पंजाब Trending

मानसा जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त किया

Read in:Hindi

चंडीगढ़, संजय कुमार मिश्रा:
पंजाब सरकार ने एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच रिर्पोट के आधार पर मानसा जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष आर एल मित्तल को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया है।
पंजाब सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के आदेश संख्या 737518 दिनांक 6 दिसंबर 2023 के अनुसार मानसा के जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया गया है। जिसकी सूचना राज्य उपभोक्ता आयोग सहित चंडीगढ हाई कोर्ट एवं केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारीयों को भी भेजी गई है।
आदेश अनुसार मानसा जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ मानसा जिला बार एसोसिएशन के सदस्य सहित रविंदर सिंह, सुखबीर सिंह ने पंजाब उपभोक्ता विभाग को शिकायत भेजी गई थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए सरकार ने राज्य उपभोक्ता आयोग को इस शिकायत के जांच की जिम्मेवारी सौंपी। राज्य आयोग ने एक न्यायिक सदस्य को इस शिकायत के जांच की जिम्मेवारी सौंपी। जांच के दौरान मानसा जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का सही तरीके से जवाब नही दे पाए। जांच अधिकारी ने अपने जांच रिर्पोट में अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों को सही बताया। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पंजाब सरकार ने आर एल मित्तल को अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करने का आदेश जारी किया।

0 Comments