Friday, 03 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना
पंजाब Trending

मालेरकोटला जि़ले में मेडिकल कॉलेज और कलानौर (गुरदासपुर) में कृषि कॉलेज स्थापित करने को मंजूरी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में उच्च शिक्षा को और प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मालेरकोटला जि़ले में मेडिकल कॉलेज और कलानौर (गुरदासपुर) में कृषि कॉलेज स्थापित करने की मंजूरी दे दी।
इस सम्बन्धी फ़ैसला मुख्यमंत्री ने यहाँ गुरूवार को एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया।
इस संबंधी विचार-विमर्श में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मालेरकोटला में कोट शेरवानी में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह मेडिकल कॉलेज पंजाब और ख़ास तौर पर मालवा क्षेत्र को मानक स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि यह कॉलेज मालेरकोटला को देश के नक्शे पर चिकित्सा शिक्षा के केंद्र के रूप में उभारेगा।
एक अन्य एजंडे पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर जि़ले के कलानौर कस्बे में कृषि कॉलेज स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज कृषि के विशाल क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राज्य के सीमावर्ती जिलों में प्रगतिशील और कृषि के मशीनीकरण को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। भगवंत मान ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में ऐसे प्रमुख शैक्षिक संस्थान समय की ज़रूरत हैं, जिससे इसकी तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली सुनिश्चित बन सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित बनाएं कि केंद्र सरकार की सहायता से बन रहे इन दोनों गौरवमयी प्रोजैक्टों का काम समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए कई लोक-हितैषी और विकास समर्थकीय योजनाएं तैयार कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि इस मंतव्य के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और राज्य के सर्वांगीण विकास को और गति दी जाएगी।