Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हरियाणा Trending

“मिशन कर्मयोगी हरियाणा” कार्यक्रम लांच

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने “मिशन कर्मयोगी हरियाणा” (एमकेएच) कार्यक्रम लॉन्च किया। यह राज्य सरकार की 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक अभूतपूर्व पहल है। इस कार्यक्रम से राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और हितधारकों को शासन में नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व पर जोर दिया जाएगा।
मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ एक बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य नैतिक शासन को विकसित करना और सरकारी कर्मचारियों के कौशल और दक्षताओं को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य हरियाणा के नागरिकों को ठोस लाभ पहुंचाते हुए सार्वजनिक सेवा वितरण और जवाबदेही को बढ़ाना है। इस वर्चुअल बैठक में प्रशासनिक सचिवों, विभागों के प्रमुखों और उपायुक्तों ने भाग लिया।
श्री कौशल ने प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से “मिशन कर्मयोगी हरियाणा” कार्यक्रम के तहत हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में नियमित रूप से आने का आग्रह किया। उन्होंने इस अवसर पर आपसे में ज्ञान साझा करने और सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने, युवा अधिकारियों और प्रशिक्षुओं के साथ अपने मूल्यवान अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने सुशासन पुरस्कारों के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करते समय युवा अधिकारियों द्वारा राज्य की प्रमुख योजनाओं और जिला-स्तरीय संकेतक क्षेत्र को लागू करने में दिए गए असाधारण योगदान पर विचार करने का भी आह्वान किया।
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) की महानिदेशक सुश्री चंद्रलेखा मुखर्जी ने बताया कि एमकेएच कार्यक्रम हब-एंड-स्पोक मॉडल को अपनाएगा। हरियाणा सरकार के अनुभवी अधिकारियों से मास्टर ट्रेनर के रूप में काम लिया जाएगा। पहले ये मास्टर ट्रेनर खुद हिपा, हरियाणा पुलिस अकादमी और डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर पंचकूला में गहन प्रशिक्षण से गुजरेंगे।

0 Comments