Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
राष्ट्रीय Trending

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा अन्वेषा 2022 प्रश्नोत्री प्रतियोगिता का आयोजन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, आज़ादी का अमृत महोत्सव के संदर्भ मे प्रतिष्ठित साप्ताहिक समारोह का आयोजन 27 जून से 3 जुलाई, 2022 से करवा रहा है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा अन्वेषा 2022 (ANVESHA 2022) प्रश्नोत्री प्रतियोगिता का आयोजन स्नातक स्नातकोत्तर स्तर के छात्रो के लिए राज्यों के राजधानी मे स्थित क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।
छात्रों को आज़ादी के अमृत महोत्सव में भाग लेने के भाव से व नवयुवकों मे भारतीय कार्यालय सांख्यिकी प्रथा से अवगत व जागरूकता करवाने हेतु इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
चंडीगढ़ में यह आयोजन राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा करवाया गया। आयोजन का उद्घाटन राजवीर भारद्वाज, अतिरिक्त निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग हरियाणा द्वारा किया गया। समारोह मे लगभग 12 कॉलेजों/विभागों के लगभग 40 प्रतिभगियों ने भाग लिया जिसमे स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 46 ने प्रथम स्थान मिला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैक्टर-1, पंचकुला को द्वितीय स्थान तथा गोस्वामी गणेश दत्त महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा।
सभी प्रतिभागियो को सहभागिता का प्रमाण पत्र दिया गया और जीतने वाले प्रतियोगियो को नकद राशि से समानित किया गया।