Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

लंपी स्किन बिमारी से मरे लावारिस पशु को नहीं उठा रही नगर काउंसिल, गांव में बीमारी फैलने का खतरा

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
लंपी स्किन वायरस बीमारी से मरने वाले गोधन लालड़ू निवासियों के लिए परेशानी का सबब लगातार बनती जा रही हैं। नगर काउंसिल अधिकारियों को बार बार सूचित करने पर भी बीमारी से ग्रस्त लावारिस मृत पशुओं को नहीं उठाया जा रहा हैं। हरिजन धर्मशाला में पिछले 6 दिनों से मृत पशु का शरीर क्षत-विक्षत हालत में पहुंच चुका है जिस कारण चारों और बदबू का वातावरण है। ग्रामीणों को इलाके में बीमारी फैलने का डर सताने लगा है।
लालड़ू गांव के निवासी बिट्टू राणा, विजय पाल सिंह, उदय राणा, विक्की, भाग सिंह और लक्की ने बताया कि वार्ड नंबर 14 और 11 के निकट हरिजन धर्मशाला में एक लावारिस गोधन पिछले 6 दिनों से मरा पड़ा है। जिस संबंधी वे लगातार नगर काउंसिल अधिकारियों को फोन पर गोधन को उठाने के लिए बार बार सूचित कर रहे हैं। बैल की अवस्था क्षत विक्षप्त हालत में पहुंच चुकी है और मृत शरीर में कीड़े पड़ चुके हैं। जिस कारण आस पास इलाके में चारों और असहनीय बदबू का वातावरण बना हुआ है। असहनीय बंदबू से लोगों का दम घुटने लगा है। उन्होंने बताया कि अगर मृत गोधन को जल्दी ना उठाया गया तो गांव में भयंकर बीमारी फैल सकती है। जिसकी जिम्मेदार नगर काउंसिल अधिकारी होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर काउंसिल अधिकारी उन्हें खुद मृत गोधन को उठाने के लिए कह रहे हैं जबकि लावारिस पशु को उठाने की जिम्मेवारी नगर काउसिल की बनती है और कांउसिल अधिकारी अपनी जिम्मेवारी से दूर हो रहे हैं। जिसको लेकर पूरे गांव में रोष भी पाया जा रहा है।
मृत पशु को उठाने के लिए हड्डा रोड़ी ठेकेदार को बोल दिया गया है। जिसे जल्द ही उठा दिया जाएगा।
– गुलशन कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर लालड़ू